हिंदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रिश्ता नया नहीं बल्कि 20 साल से अधिक पुराना है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साफा पहनाकर रामनाथ कोविंद को दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्विटर पर कोविंद को राष्ट्रपति मनोनीत होने की बधाई देते हुए एक 20 साल पुरानी फोटो शेयर की और उन्हें बधाई दी। मोदी ने इस पुरानी फोटो के साथ ही एक नई फोटो भी शेयर करते हुए लिखा कि उनका रिश्ता 20 साल पुराना है, जो आज भी बरकरार है। जिसकी उन्हें काफी खुशी है।

यह भी पढ़ें: मैं गरीबों का प्रतिनिधि हूं: रामनाथ कोविंद
मोदी द्वारा शेयर की गई इस पुरानी फोटो में कुछ परिवार के लोग भी दिख रहे हैं। इससे यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी के बीच केवल राजनीतिक व व्यक्तिगत मित्रता का रिश्ता ही नहीं बल्कि उनके पुराने पारिवारिक संबंध भी हैं।
Published : 20 July 2017, 6:11 PM IST
No related posts found.
No related posts found.