Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने साल के ‘मन की बात’ के अंतिम संस्करण को किया संबोधित, जानिये क्या-क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इस साल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आखिरी संस्करण को संबोधित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

Updated : 31 December 2023, 11:25 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इस साल के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के आखिरी संस्करण को संबोधित किया। मन की बात का यह 108वां संस्करण है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कर्ई बातों का जिक्र किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन की अब तक की खास बातें।

1)    यह मन की बात का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 का विशेष महत्व है। उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का केंद्र है। 

2)    भारत इनोवेशन का हब बन रहा है। इनोवेशन इंडेक्स में भारती की 40वीं रैंक है। जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है। 

3)    भारत आत्मविश्वास से भरपूर है, विकसित भारत की भावना से ओत-प्रोत है, हमें 2024 में भी यही भावना और गति बनाए रखनी है।

4)    जब भी हमने मिलकर प्रयास किया, हमारे देश की विकास यात्रा पर बहुत सकारात्मक प्रभाव हुआ। हमने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ ऐसे सफल अभियान का अनुभव किया।

5)    दिवाली पर रिकार्ड कारोबार ने ये साबित किया कि हर भारतीय ‘Vocal For Local’ के मंत्र को महत्व दे रहा है।

6) हमें देश के विकास के लिये निरंतर जुटे रहना है। विकसित भारत हम सभी का लक्ष्य होना चाहिये।

7) फिट इंडिया अभियान को लेकर लोग मुझे पत्र लिखते रहते हैं। फिटे इंडिया अभियान से सभी लोग जरूर जुड़ें।

8) भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और 'विकसित भारत' और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है।
हमें 2024 में भी इसी भावना और गति को बनाए रखना है।’

9) भारत का नवोन्मेष का केंद्र बनना इस बात का प्रतीक है कि देश अब रुकने वाला नहीं हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने चंद्रयान तीन की सफलता सहित साल 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में देश को हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

मन की बात के प्रसारण के दौरान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी अच्छी सेहत का राज क्या है।

Published : 
  • 31 December 2023, 11:25 AM IST

Advertisement
Advertisement