हिंदी
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यात कारोबारियों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन देते हुए सोमवार को कहा कि सरकार प्रक्रियागत अड़चनों को दूर करने के लिए व्यवस्था का तेजी से डिजिटलीकरण कर रही है और इसे पारदर्शिता बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ एक बार फिर अनुप्रिया पटेल संभालेंगी अपना दल (एस) की बागडोर
गोयल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंदी का प्रभाव दिखायी दे रहा है और इसके प्रभाव से निपटने के लिए सरकार निर्यात कारोबारियों और उद्याेगों को हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कांफ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए उनका मंत्रालय सभी कदम उठायेगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ पीएम मोदी के जीवन और उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, कार्यों का किया उल्लेख
गोयल ने इस अवसर पर बौद्धिक अधिकार पंजीकरण ऐप इस्पात बाजार निगरानी ऐप और निर्यात ऋण बीमा ऐप का लोकार्पण करते हुए कहा कि इनसे कारोबार में सरलता आयेगी और कारोबारियों के समय एवं धन की बचत होगी। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सचिव अनूप वाधवन और मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे। (वार्ता)
Published : 16 September 2019, 5:43 PM IST
Topics : Delhi Finance India Niramala Sitaraman Piyush Goya Piyush Goyal अंतरराष्ट्रीय उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण वाणिज्य