हिंदी
मुंबई: पेट्रोल के दामों में एक बार फिर से गुरूवार को बढ़ोतरी की गई है। गुरुवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.59 रुपये प्रति लीटर हुआ है जहां बुधवार को इसकी कीमत 76.53 रुपये प्रति लीटर थी।
साथ ही मुंबई में पेट्रोल 84 के करीब पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को यह 83.91 रूपये प्रति लीटर था। साथ ही कोलकाता की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 79.26 रूपये है, इसे पहले इसकी कीमत 79.20 पर था। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 79.49 रुपये का हो गया है। इससे पहले बुधवार को यह 79.43 रुपये प्रति लीटर था।
पेट्रोल के अलावा डीजल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। दिल्ली में बुधवार को 68.23 लीटर तो वहीं वहीं गरूवार को डीजल 68.30 रुपये पर पहुंच गया है।
Published : 12 July 2018, 5:20 PM IST
Topics : Petro price hike डीजल पेट्रोल मुंबई
No related posts found.