फिर गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम.. जानिये अब कितनी है प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत

घरेलू बाजार में एक दिन की स्थिरता के बाद देश के चार बड़े महानगरों में वीरवार को पेट्रोल के दाम 14 से 16 पैसे और डीजल की कीमत नौ से 11 पैसे कम हुईं है। इसे अब महानगरों में वाहन चालकों को तेल के दामों में आई गिरावट से पहले से थोड़ी राहत मिली है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें अब घटकर कितने हुई पेट्रोल- डीजल की कीमत

Updated : 15 November 2018, 4:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: घरेलू बाजार में एक दिन की स्थिरता के बाद देश के चार बड़े महानगरों में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 14 से 16 पैसे और डीजल की कीमत नौ से 11 पैसे कम हुईं।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट से उछला सेंसक्स, निफ्टी भी चढ़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के सस्ता होने से अक्टूबर की अंतिम तिथि से अब तक दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 2.17 रुपए और डीजल की कीमत 1.69 रुपए प्रति लीटर घट चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और गिरावट आ सकती है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का दाम गुरुवार को 15 पैसे घटकर 77.28 रुपए प्रति लीटर रह गया। डीजल का दाम 10 पैसे घटकर 72.09 रुपए प्रति लीटर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम 14 पैसे घटकर 82.80 रुपए और डीजल 11 पैसे गिरकर 75.53 रुपए प्रति लीटर रह गया।

कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.26 रुपए और 79.21 रुपति प्रति लीटर रहे। डीजल की कीमत क्रमश: 76.19 और 73.95 रुपए रही।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट से सोना एक बार फिर लुड़का, चांदी स्थिर

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दोनों ईंधनों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम होने से वहां दिल्ली की तुलना में दाम कम हैं। नोएडा में पेट्रोल 75.65 रुपए और डीजल 70.33 रुपए प्रति लीटर है। (वार्ता) 

Published : 
  • 15 November 2018, 4:09 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement