
महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली, शिव जपत सिंह जनता इण्टर कॉलेज भिटौली बाजार एवं राजकीय पॉलटेक्निक कालेज पुरैना का निरीक्षण किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे और मेडिकल सुविधा के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा स्कूल के खिड़की-दरवाजे सही कराने और लाइट-पानी की सुबिधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश दिये गये।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
आयोग द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये।
Published : 19 December 2024, 5:52 PM IST
Topics : district administration Dynamite News inspection Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash PCS Exam uttar pradesh Virla Video