Barabanki: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई मरीज की जान, मचा कोहराम

बाराबंकी में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 31 March 2025, 8:08 PM IST
google-preferred

बाराबंकी: जनपद में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के झांझरा चौराहे पर स्थित के क्लिनिक पर यह घटना हुई। मृतक की पहचान बेशनपुरवा के राजेंद्र प्रसाद (45) के रूप में हुई। 

जानकारी के अनुसार वह सर्दी जुकाम बुखार की दवा लेने गए थे। झोलाछाप डॉक्टर ने उन्हें दवाई के साथ साथ इंजेक्शन और ग्लूकोस भी लगा दिया,उसके बाद उनकी तबियत अचानक से बिगड़ने लगी। परिजनों उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों व उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में लोग झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को मजबूर है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता और अवैध चिकित्सा प्रैक्टिस पर कार्यवाही की मांग उठ रही है।

Published : 
  • 31 March 2025, 8:08 PM IST

Advertisement
Advertisement