हिंदी
चेन्नई: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम् (अन्ना द्रमुक) महासचिव वी के शशिकला के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री ई के पलानीस्वामी को आज सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया।
शशिकला की अध्यक्षता में कूवाथुर स्थित रिजॉर्ट में हुई आपात बैठक में श्री पलानीस्वामी को पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुना गया।
वह अब सरकार बनाने का दावा करेंगे। (वार्ता)
Published : 14 February 2017, 2:38 PM IST
Topics : अन्ना द्रमुक पलानीस्वामी राजनीति राष्ट्रीय विधायक शशिकला
No related posts found.