Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ‘भीषण गोलीबारी’ में छह सैनिकों की मौत, तीन आतंकी ढेर

डीएन ब्यूरो

अफगानिस्तान सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के साथ हुई भीषण गोलीबारी में छह सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी।

भीषण गोलीबारी (फाइल)
भीषण गोलीबारी (फाइल)


इस्लामाबाद: अफगानिस्तान सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के साथ हुई 'भीषण गोलीबारी' में छह सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा इंटर-स्टेट पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी उत्तरी वजीरिस्तान के दीर दुनी इलाके में हुई।

बयान में कहा गया है कि “भीषण गोलीबारी” में छह सैनिकों की मौत हो गई जबकि तीन आतंकवादी मारे गए।

आईएसपीआर ने कहा, 'इलाके में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बहादुर सैनिकों के बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूती प्रदान करते हैं।'










संबंधित समाचार