अनुराग और प्रवेश को भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर निकालने का आदेश

चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और पश्चिमी दिल्ली से पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये विवादित बयान को देखते हुए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने का आदेश है।

Updated : 29 January 2020, 2:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और पश्चिमी दिल्ली से पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये विवादित बयान को देखते हुए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने का आदेश है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सरकार गरीबों के साथ...
आयोग का यह आदेश बुधवार को तत्काल प्रभावी हो गया और अगले आदेश तक मान्य रहेगा। ठाकुर ने रिठाला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान देश के गद्दारों को, गोली मारो... का नारा लगवाया था। (वार्ता)

Published :  29 January 2020, 2:06 PM IST

Advertisement