प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सरकार गरीबों के साथ…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती महंगाई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार गरीब के पेट पर लात मार रही है।

Updated : 14 January 2020, 4:00 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती महंगाई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार गरीब के पेट पर लात मार रही है।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर राहुल गांधी ने दी सभी को बधाई

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट कर कहा, “ सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।” (वार्ता) 

Published : 
  • 14 January 2020, 4:00 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.