Mumbai Meeting: मुंबई में विपक्षी दलों के गुट ‘इंडिया’ ने ‘च्रदयान-3’ की सफलता पर इसरो को सराहा, ये खास प्रस्ताव किया पास

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 September 2023, 1:19 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया और कहा कि इस अंतरिक्ष एजेंसी को बनाने, विस्तार देने और इसके क्षमता निर्माण में छह दशक का समय लगा है।

उसने उम्मीद जताई कि इसरो की असाधारण उपलब्धियां समाज में वैज्ञानिक चेतना को मजबूत करेंगी और युवाओं को विज्ञान में उत्कृष्टता प्राप्त करने को प्रेरित करेंगी।

इसरो के सफल चंद्रयान-3 मिशन पर ‘इंडिया’ द्वारा पारित संकल्प में कहा गया है कि दुनिया शनिवार को आदित्य-एल1 मिशन के प्रक्षेपण का उत्सुकता से इंतजार कर रही है।

प्रस्ताव में कहा गया, 'हम इंडिया के घटक दल इसरो की वर्तमान और पूर्व की टीमों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं, जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। इसरो की क्षमताओं और क्षमताओं के निर्माण, विस्तार में छह दशक लगे हैं।'

इसमें कहा गया है कि चंद्रयान-3 ने दुनिया को रोमांचित कर दिया है, जो शनिवार को आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।

‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव में कहा गया, 'हमें उम्मीद है कि इसरो की असाधारण उपलब्धियां हमारे समाज में वैज्ञानिक सोच की भावना को मजबूत करेंगी और हमारे युवाओं को वैज्ञानिक प्रयासों के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा देंगी।'

No related posts found.