फरेंदा में होमगार्ड आत्म हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरेंदा में कुछ दिनों पहले होमगार्ड आत्म हत्या के ममाले में फरेंदा पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़े पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 April 2024, 7:07 PM IST
google-preferred

महराजगंज: होमगार्ड आत्म हत्या मामले में फरेंदा पुलिस ने नामजद अभियुक्त गंगा राम यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी ग्राम सिधवारी को फरेंदा के दक्षिणी बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस मामले में गंगा राम यादव ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप गरीब की झोपड़ी बचाने व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने को लेकर हमारे द्वारा ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था।

उक्त सरकारी जमीन मृतक प्रहलाद चौरसिया द्वारा कुटरचित ढंग से स्वामित्व करा लिया गया था। स्वामित्व करा कर गांव के ही नागे सहानी को बेच दिया गया था। उसी प्रकरण में हमारे खिलाफ साजिश रच कर फसाने का कार्य किया जा रहा है।

युवक ने आरोप लगाया कि इस मामले में सत्ता पक्ष के एक नेता की मिली भगत है। युवक ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले तक प्रहलाद चौरसिया, नागे सहानी के साथ ही था और लोग एक साथ बैठ कर खाना भी खाए थे।

मुझे पुरा भरोसा है कि प्रहलाद चौरसिया को नागे सहानी द्वारा जहर खुरानी किया गया है। युवक ने प्रशासन से मांग किया है की सुसाइट नोट व फर्जी चेक का निष्पक्ष जांच कराई जाए सभी तथ्य सामने आ जायेंगे।

Published : 
  • 7 April 2024, 7:07 PM IST

Advertisement
Advertisement