ओम बिड़ला सर्व सम्मति से लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित

भाजपा के सदस्य ओम बिड़ला बुधवार को सर्व सम्मति से 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।

Updated : 19 June 2019, 1:21 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य ओम बिड़ला बुधवार को सर्व सम्मति से 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें: कोटा-बूंदी से भाजपा सांसद ओम बिड़ला होंगे लोकसभा के नए स्पीकर

गृहमंत्री अमित शाह ने ओम बिडला के सभा का अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव किया जिसका वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसका समर्थन किया। इस तरह से बिडला के समर्थन में सदन में कुल 14 प्रस्ताव सदन में आए।

विपक्षी दलों ने भी उनके नाम का जोरदार समर्थन किया। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव किया। द्रविड मुनेत्र कषगम के नेता टी आर बालू ने उनके नाम का प्रस्ताव भी किया और समर्थन भी किया। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप्त बंद्योपाध्याय ने उनके नाम का प्रस्ताव कर समर्थन किया।

अस्थायी उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उनका कोई प्रस्ताव नहीं आया था इसलिए पहले उन्हें अनुमति नहीं दी गयी लेकिन जब उन्होंने जोर दिया तो उनको समर्थन का अवसर दिया गया जिस पर पूरे सदन में तालियां गूंजने लगी। सर्व सम्मति से ओम बिडला का लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की अस्थायी अध्यक्ष की घोषणा के बाद पाृीएम मोदी, चौधरी, बालू, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी तथा बंद्योपाध्याय सहित कई प्रमुख नेता ओम बिडला को लेने उनकी सीट तक गये और उन्हें अध्यक्ष के आसन तक लाए। (वार्ता)

Published : 
  • 19 June 2019, 1:21 PM IST

Related News

No related posts found.