हिंदी
ठाणे: नवी मुंबई के पनवेल में एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी के बाद कथित अश्लीलता को लेकर 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात छापेमारी की गई, जिसमें कई नर्तक और ग्राहक अनुचित एवं अश्लील तरीके से नाच रहे थे।
अधिकारी ने बताया, ''हमने 22 महिला वेटर और गायक, दो मालिक, तीन पुरुष वेटर, तीन प्रबंधक और छह ग्राहक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनपर अश्नील गाने और अन्य अपराधों के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।''
Published : 17 September 2023, 3:52 PM IST
No related posts found.