हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के भीकनपुर गांव में एक दलित छात्र के साथ मारपीट करने और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के पिता राजकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है और 13 सितंबर को कॉलेज से घर लौट रहा था तभी एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, वाहन में तीन लोग सवार थे।
उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि घटना का विरोध करने पर युवकों ने छात्र को जातिसूचक शब्द कहा और उसके साथ मारपीट की।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर,जांच शुरू कर दी है।
Published : 15 September 2023, 4:18 PM IST
No related posts found.