हिंदी
मुंबई: रतन टाटा के निधन (Ratan Tata Death) के बाद उनके उत्तराधिकारी (Successor) को लेकर काफी तेजी से चर्चा चल रही थी। वहीं टाटा ट्रस्ट ने अब अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है। टाटा ट्रस्ट ने शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई बैठक के बाद सर्वसम्मति से नए उत्तराधिकारी के रुप में नोएल टाटा (Noel Tata) का चयन किया है। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।
40 सालों से जुड़े हैं टाटा ग्रुप के साथ
नोएल टाटा पिछले 40 सालों से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। इसके अलावा नोएल टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाईस चेयरमैन भी हैं।
टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन बने नोएल टाटा
नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और INSEAD में इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) से पढ़ाई की है। नोएल टाटा रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के तौर पर चुना गया है। नोएल टाटा 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिसे आगे बढ़ाने की उनके कंधों पर अहम जिम्मेदारी होगी।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 11 October 2024, 2:03 PM IST
Topics : Bussienss Noel Tata Noel Tata Biography Noel Tata News Ratan Tata successor Tata Group New Chairmen Tata Group Successor Who is Noel Tata नोएल टाटा
No related posts found.