हिंदी
महराजगंजः आज महाराजगंज बस स्टैंड के पास चाय की दुकान में हुए ट्रक हादसे में सभी लोगों की सांसे अटका दी थी। अचानक से दुकान में घुसी गिट्टी से भरा ट्रक पलटने से हाहाकार मच गया था। लोगों की घंटो सांसे अटकी हुई थी कि इसमें किसी की मौत ना हुई हो। जब मलबा हटाया गया तो उसके अंदर कोई नहीं था। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में ज़िला प्रशासन और ठेकेदारों की लापरवाही से बहुत बड़ा हादसा, लोडेड ट्रक दुकान में पलटी, कई के मरने की आशंका से लोग भयग्रस्त
बता दें कि आज शनिवार को दोपहर के समय महराजगंज में बस स्टेशन पर ज़िला प्रशासन और ठेकेदारों की लापरवाही से बहुत बड़ा हादसा हो गया है। जहां गिट्टी से लदा ट्रक दुकान में पलट गया था। उस समय दुकान के अंदर मौजूद व्यक्ति के दबकर मरने की आशंका से लोग भयग्रस्त थे। पर भगवान का शुक्र है कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई।
इस हादसे में पुलिसिया लापरवाही का भयंकर नमूना देखने को मिला है। बीच-बाज़ार में ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर व खलासी आसानी से फ़रार हो गए है। लोगों में प्रशासनिक लापरवाही पर भारी ग़ुस्सा है। लोगों का कहना है कि ऐसी तरह की किसी भी घटना से आगे बचने के लिए प्रशासन को कई कदम उठाना चाहिए।
Published : 28 September 2019, 5:11 PM IST
Topics : bus stand Maharajganj truck accident uttar pradesh उत्तर प्रदेश ट्रक हादसा बस स्टैंड महराजगंज