हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और ऋतिक रौशन को लेकर रामायण बना सकते हैं। नितेश तिवारी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं।
चर्चा है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऋतिक रौशन नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 2023 के मिड मे फ्लोर पर जाएगी। 'रामायण अब तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म होगी।
कहा जा रहा है कि नितेश तिवारी की इस पौराणिक फिल्म में जहां रणबीर कपूर राम बनेंगे, वही ऋतिक रौशन फिल्म में 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे। फिलहाल सीता के किरदार की कास्टिंग चल रही है। (वार्ता)
Published : 20 July 2022, 6:38 PM IST
Topics : bollywood Mumbai Nitesh Tiwari Ranbir Kapoor ऋतिक रौशन नितेश तिवारी बॉलीवुड मुंबई रणबीर कपूर रामायण