Crime in Deoria: देवरिया में मानवता हुई शर्मसार, बीमार महिला के साथ दुराचार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ कि रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 March 2025, 6:45 PM IST

देवरिया: उत्तर प्रदेश देवरिया जनपद के कोतवाली सलेमपुर क्षेत्र में रविवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना समाने आई है। जहां एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता का पुत्र अपनी मां के लिए दवा लेने गया था। पीड़िता के अनुसार, उसके पुत्र के घर से बाहर जाने के बाद पड़ोस में रहने वाला एक युवक प्रवीन यादव उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच में जुड़ी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा था।

आरोपी प्रवीन यादव गांव का ही रहने वाला है और उसने पीड़िता की इस स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने कि कोशिश की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फॉरेन्सिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य इकट्ठा कर है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published :  16 March 2025, 6:45 PM IST