News in Uttar Pradesh: मामूली विवाद पर जेठानी से हुआ झगड़ा तो देवरानी ने लगा ली फांसी,जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पुलिस की तत्परता और कुशलता का एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है. यहां मामूली विवाद पर जेठानी से झगड़ने के बाद देवरानी ने फंदा बनाकर सुसाइड की कोशिश की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 January 2025, 11:59 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देवरानी और जेठानी के बीच की लड़ाई इतनी बढ़ी कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दरअसल, देवरानी और जेठानी के बीच बातचीत चल रही थी। धीरे-धीरे झगड़ा शुरू हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इसके बाद एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुसाइड करने की कोशिश की। फंदा लगाकर वह लटक रही थी। इसी दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। केवल 4 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची।

दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदे से नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे होश में वापस लाया गया। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के जेडी नगर कॉलोनी में भट्टाचार्य परिवार रहता है। डाक विभाग में कर्मचारी रणवीर भट्टाचार्य की पत्नी रूपा भट्टाचार्य का अपने जेठ आदर्श भट्टाचार्य की पत्नी सुलेखा के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद मामूली कहासुनी के बाद रूपा ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया, यह देखकर घर वालों ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को की।

सिपाही रवि कुमार, आरक्षी अमरजीत गोंड और चालक नीरज कुमार जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने रूपा को फंदे से लटकते देखा।

सिपाही रवि कुमार ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में अंदर घुसते ही रूपा के पैर को पकड़कर उठा दिया। इससे फंदे की पकड़ कमजोर हो गई। इसके बाद अमरजीत ने फंदे से गले को निकाल दिया। 

सिपाही ने देखा कि महिला की सांस चल रही है तो उन्होंने तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। धीमी पड़ रही धड़कनें काबू में आने लगी। दूसरे सिपाही ने महिला के हाथ-पैर की मालिश की। उसकी हालत स्थिर होते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद महिला को वापस घर भेज दिया गया। महिला ने जान बचाने के लिए सिपाहियों का आभार जताया।
 

Published : 
  • 14 January 2025, 11:59 AM IST