हिंदी
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद सरकार के सभी मंत्री अपने काम का ब्योरा दे रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाई। राजनाथ सिंह ने इस दौरान मंत्रालय के पिछले तीन साल के कामकाज की उपलब्धियों को लेकर बुकलेट भी जारी किया।

गृहमंत्री ने कामकाज का ब्योरा देते हुए कहा कि पिछले तीन साल में देश के सुरक्षा हालात में सुधर आया है। इस दौरान गृह मंत्रालय की ओर से बताया कि देश में सुरक्षा की स्थिति नियंत्रण में है। पिछले तीन साल में अपराध में कमी आई है।

मंत्रालय की ये हैं अहम उपलब्धियां
1. जम्मू कश्मीर की हालत में सुधार आया है। 2014 से लेकर 2017 तक घाटी में 368 आतंकियों का खात्मा हुआ है।
2. लेफ्ट विंग के एक्ट्रीमिस्ट कैडर में 65 प्रतिशत की कमी आई है और सेरेंडर में 185 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
3. भारी मुस्लिम आबादी के बावजूद ISIS भारत में अपने पैर नहीं जमा पाया है।
4. गृह मंत्रालय ने अब तक करीब 90 ऐसे लोगों को पकड़ा है जो कि ISIS की विचारधारा से प्रभावित हैं।
5. हिज्बुल के 5 आतंकियों को मौत की सजा दी गई है। साथ ही नक्सल प्रभावित राज्यों में भी नई रणनीति बनाई गई है।
6. नक्सलियों के खात्मे में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है।
Published : 3 June 2017, 1:45 PM IST
Topics : 3 years of modi govt केंद्र सरकार गृहमंत्रालय गृहमंत्री नरेंद्र मोदी राजनाथ सिंह राजनीति सरकार
No related posts found.