हिंदी
नयी दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिये चार्जिंग का बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिये दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प और पेट्रोलियम क्षेत्र की महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने साझेदारी की।दोनों कंपनियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि इस पहल के तहत में दोपहिया दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिये चार्जिंग का बुनियादी ढांचा स्थापित करेंगी।
यह भी पढ़ें: एशियाई विकास बैंक ने घटाया भारत का विकास अनुमान, पढिये ये अपडेट
इस प्रकार जन-साधारण के यातायात को इलेक्ट्रिफाइड भविष्य की ओर बढ़ने के लिये प्रोत्साहन मिलेगा। पहले चरण में, चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना चुनिंदा शहरों में होगी और फिर दूसरे महत्वपूर्ण बाजारों में विस्तार किया जाएगा।
इसका लक्ष्य देशभर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों के नेटवर्क की सघनता को बढ़ाना है। (वार्ता)
Published : 21 September 2022, 4:44 PM IST
No related posts found.