हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लग गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे मिली, जिसके बाद 15 दमकल वाहनों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस फैक्टरी में एक भूमिगत तल, भूतल और उसके ऊपर दो तल हैं। आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है।
यह भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई से परेशान है हर व्यक्ति, जानिये किन वजहों से बढ़ती है महंगाई
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।(भाषा)
Published : 22 September 2022, 5:25 PM IST
No related posts found.