हिंदी
नयी दिल्ली: सीमा शुल्क के अधिकारियों ने इथोपिया के एक नागरिक को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर 29 करोड़ रुपये मूल्य की देसी कोकीन की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
आरोपी को शनिवार को अदीस अबाबा से लौटने के बाद पकड़ा गया था।
बयान के मुताबिक, यात्री के सामान और उसकी निजी तलाशी के दौरान एक ट्रॉली बैग से करीब 1.9 किलो कोकीन बरामद की गई।
बयान के अनुसार, यात्री से बरामद कोकिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 29.32 करोड़ रुपये आंकी गयी है। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)
Published : 21 June 2022, 6:34 PM IST
Topics : 29 करोड़ रुपये आईजीआई इथोपिया कोकीन गिरफ्तार नयी दिल्ली नागरिक
No related posts found.