हिंदी
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरूवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल की 4 दिनों की हिरासत बढ़ा दी है। केजरीवल अब 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की सात दिनों की रिमांड की मांगी की।
फैसला सुनाने से पहले मामले पर दोनों पक्षों की ओर से जिरह हुई। केजरीवाल ने खुद भी अपनी गिरफ्तारी का विरोध किया। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने कुछ देर तक फैसले को सुरक्षित रख लिया था और लगभग एक घंटे के बाद केजरीवाल को 4 दिन की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
नई दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल न्यायिक हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई, ईडी ने मांगी थी 7 दिन की रिमांड, देखिये फैसले के बाद कोर्ट से कैसे निकले केजरीवाल#ArvindKejriwal pic.twitter.com/RaIfpCvaEH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 28, 2024
कोर्ट में केजरीवाल की पेशी के मौके पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अदालत में पहुंची थीं।
केजरीवाल मामले पर कोर्ट में सुनवाई पूरी
➡️केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी
➡️ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की सात दिनो की रिमांड मांगी
➡️अदालत ने सुनवाई के बाद रिमांड पर सुरक्षित रखा फैसला
➡️राउज एवेन्यू कोर्ट से ईडी की रिमांड पर थोड़ी देर में सुनायेगा… pic.twitter.com/3RR91dFh7q— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 28, 2024
केजरीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए उन पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के कुछ भी आधार नहीं है। उन्होंने इसे एक राजनीतिक मामला बताया और कहा कि यह उनकी आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है।
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरूवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में मामले पर सुनवाई जारी है। कोर्ट में सुनवाई के बीच देखिये कोर्ट परिसर से डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट#ArvindKejriwal pic.twitter.com/SJOWpeHp1C
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 28, 2024
अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि ईडी का मकसद केवल उनको गिरफ्तार करना था। उनका नाम केवल चार बयानों में सामने आया है।
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की पेशी से पहले राउज एवेन्यू कोर्ट के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, देखिये कोर्ट परिसर से डाइनामाइट न्यूज़ की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट#ArvindKejriwal #AAP #DelhiPolice pic.twitter.com/QrrsqUc6Sc
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 28, 2024
इस मौके पर अदालत परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यस्था की गई।
कोर्ट में पेशी से पहले केजरीवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली का कथित शराब घोटाला एक राजनीतिक साजिश है और जनता इसका जवाब देगी।
Published : 28 March 2024, 3:57 PM IST
Topics : Appeared arvind kejriwal court Sunita Kejriwal अरविंद केजरीवाल ईडी कोर्ट दिल्ली मुख्यमंत्री