हिंदी
नई दिल्ली: जमीन के बदले नौकरी मामल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के नेता लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती दिल्ली में एक अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत से लालू परिवार को बडी राहत मिली है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सभी को जमानत दी है।
कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए इन सभी को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था। इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल 18 मई को केस दर्ज किया था।
Published : 15 March 2023, 11:45 AM IST
Topics : bail court Lalu Yadab land for job scam Misa Bhart Rabri Devi जमानत मीसा भारती राबड़ी देवी लालू यादव