हिंदी
काठमांडू: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मंगलवार को यहां के एक अस्पताल (टीयू टीचिंग अस्पताल) में भर्ती कराया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘काठमांडू पोस्ट’ ने राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार किरन पोखरेल के हवाले से बताया कि पौडेल नयी दिल्ली स्थित एम्स में उपचार कराएंगे।
खबर के मुताबिक, पौडेल को एयर एम्बुलेंस के जरिये भारत ले जाया जाएगा।
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल, उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का सहित अन्य नेताओं ने पौडेल का हालचाल जाना था।
पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पौडेल ने पेट में दर्द की शिकायत की थी।
Published : 19 April 2023, 11:58 AM IST
Topics : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार काठमांडू दिल्ली नेपाल मीडिया सलाहकार राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल
No related posts found.