Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी देखिये इन खास तस्वीरों में

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये इस स्टार जोड़े की शादी की खास तस्वीरे

Updated : 14 April 2022, 8:00 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध गये हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां पहुंची। रणबीर की मां नीतू कपूर ने अपनी नई नवेली बहू आलिया की नजर उतारी है। सात फेरे लेने के बाद आलिया भट्ट अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ खास फोटो शेयर की है, जिससे उनके फैंस गदगद हो गये हैं।

आलिया भट्ट अपने फैंस के लिये इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी शादी की खास तस्वीरें 

आलिया और रणबीर की शादी में फिल्म जगत के कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस ग्रैंड शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट से लेकर कई सेलेब्स पहुंचे। वहीं कपूर और भट्ट फैमली की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।  

रालिया की शादी में पहुंचे कई मशहूर हस्तियां 

रणबीर और आलिया मतलब रालिया की शादी में आकाश अबांनी और उनकी पत्नी श्लोका अबांनी भी पहुंचे। 

सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को मिल रही बधाईयां 

सोशल मीडिया पर इस नवविवाहित जोड़े को बधाई दी जा रही है। दोनों स्टार्स जल्द ही मल्टी स्टारर फिल्म 'ब्रह्मासात्र' नजर आने वाले है। 

Published : 
  • 14 April 2022, 8:00 PM IST