हिंदी
नई दिल्ली: देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक आकाश की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता से होनेवाली है।

हालांकि उन दोनों परिवार की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि उन दोनों की शादी दिसंबर में हो सकती है। आकाश मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चों में सबसे बड़े बेटे हैं। ईशा उनकी जुड़वां बहन हैं।
अंबानी व मेहता परिवार एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। आकाश और श्लोका, धीरूभाई अंबानी इंटरनेश्नल स्कूल में साथ पढ़ चुके हैं। बताया जा रहा है कि श्लोका पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। फिलहाल वे हीरे कारोबार से जुड़े रोजी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं।
Published : 5 March 2018, 11:09 AM IST
No related posts found.