हिंदी
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही कमलनाथ ने अपने वादे को पूरा करते हुए किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव में वादा किया था कि सरकार उनकी बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्जमाफ कर दिया जाएगा। सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे के अंदर ही कमलनाथ ने अपने वादे पर खरा उतरते हुए कर्जमाफी की फाइल पास कर दी। कमलनाथ सरकार ने राज्य के किसानों का 2 लाख रुपये कर्ज माफ करने का आदेश दे दिया है।
CM, Madhya Pradesh, waives farm loans.
1 done.
2 to go.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 17, 2018
मध्य प्रदेश के सीएम द्वारा फाइल पर हस्ताक्षर करने की खबर के कुछ देर बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'मध्य प्रदेश के सीएम ने किसानों का कर्ज माफ किया। एक ने किया दो बाकी है।'
Published : 17 December 2018, 5:51 PM IST
No related posts found.