COVID-19 in AP: आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2944 हुई

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ‘ कोविड-19’ के 70 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 2944 पर पहुंच गयी है।

Updated : 30 May 2020, 3:35 PM IST
google-preferred

विजयवाडा: आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 70 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 2944 पर पहुंच गयी है।

 

राज्य में शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यहां बताया गया कि पिछले 24 घंटों (शुक्रवार सुबह नौ बजे से शनिवार नौ बजे तक) 9504 लोगों के नमूनों की जांच हुई जिनमें से 70 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटों में हालांकि इस वायरस से किसी की जान नहीं गयी और मरने वालों का आंकड़ा 60 पर बना हुआ है। (वार्ता)

Published :  30 May 2020, 3:35 PM IST

Advertisement