हिंदी
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित गंगा नदी के बाबा घाट पर शनिवार को सुबह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के बाद डूब कर दो किशोरो की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के वासलीगंज मोहल्ला निवासी राज केसरवानी का पुत्र शुभ (15 वर्ष) व गोविंद केसरवानी का पुत्र आर्यन केसरवानी (15 वर्ष) सुबह लगभग छह बजे तिवराने टोला मोहल्ले के बाबा घाट पर स्नान कर रहे थे।
शुभ और आर्यन अचानक गहरे पानी में चले गये। दोनों को ठीक से तैराना नहीं था, इस कारण से वे डूब गये। (वार्ता)
Published : 28 May 2022, 3:20 PM IST
No related posts found.