हिंदी
महराजगंज: नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया है। जिलाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति के नाम इन लोगों ने एक ज्ञापन दिया है।

इन लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि भारत सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन बिल (CAB-2019) अल्पसंख्यक समुदाय विशेषकर मुस्लिम वर्ग के हित और देशहित में बेहद हानिकारक है।
इस वजह से हम लोग इसका पुरजोर विरोध करते है। इनका कहना है कि इस बिल से मुस्लिम समुदाय के अधिकारों का हनन होगा और इसका हम लोग घोर विरोध करते है।
Published : 21 December 2019, 12:39 PM IST
Topics : CAA CAAProtest Maharajganj Minority community uttar pradesh अल्पसंख्यक समुदाय नागरिकता संशोधन कानून महराजगंज