
मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का नाबालिक किशोरी की दुष्कर्म के बाद मौत का मामला सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया थाना कोतवाली क्षेत्र में एक बालिका की मृत्यु हुई थी उनके परिवारजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है तहरीर में परिजनों द्वारा बताया गया है कि दस से पंद्रह दिन पूर्व 13 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था जिससे बालिका की तबियत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी जिसका इलाज कराया जा रहा था इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई है।
बालिका का पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई और आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 24 January 2025, 1:54 PM IST
Topics : crime news death Dynamite News Kotwali Police Station mainpuri minor rape UP News uttar pradesh