मेरठ में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़: कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

यूपी पुलिस बदमाशों का सफाया करने के लिए आये दिन अपराधियों के साथ मुठभेड़ कर रही हैं। इसी कड़ी में मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 1 December 2018, 10:02 AM IST
google-preferred

मेरठ: यूपी के मेरठ में एक बार फिर थाना हस्तिनापुर पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक शातिर कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

 

एनकाउंंटर में जिस बदमाश को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम शमीम पुत्र याकूब है जो रसूलपुर थाना चांदपुर, मुज़फ्फरनगर का निवासी है। 

 

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल  बदमाश शमीम थाना चांदपुर से गोकशी व पुलिस पर हमले के मामले में काफी दिनों से वांछित चल रहा था।                                         

Published : 
  • 1 December 2018, 10:02 AM IST

Related News

No related posts found.