बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी चला रहे थे अवैध मीट फैक्ट्री, लगा ताला

मेरठ के पूर्व बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी पर प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मीट प्लांट पर ताला लगा दिया है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 18 December 2018, 6:20 PM IST
google-preferred

मेरठ: बसपा सरकार के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर ताला लग गया है। हमेशा विवादों में रह कर सुर्खियां बटोरने वाले एक बार फिर सुर्खियों में आ गये है। इस बार 12 हक्टेयर में बनी याकूब की मीट फैक्ट्री विवाद की वजह बनी हुई है। याकूब कुरैशी मेरठ के बड़े मीट व्यापारी है जिनकी अल फहीम मीटैक्स के नाम से अवैध मीट प्लांट चल रहा था। इस मीट प्लांट का नक्सा मेरठ विकास प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया था।

यह भी पढ़ें: मेरठ: लूट के इरादे से बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर 

प्लांट की जांच करते पुलिस अधिकारी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशु पालन और अग्निशमन विभाग समेत कई विभागों की जांच में भी खामिया पाई गई।  आज अल फहीम मीटैक्स को ध्वस्त करने की तैयारी मेरठ विकास प्राधिकरण ने कर ली थी। लेकिन उससे पहले ही फैक्ट्री मालिक की तरफ से अवैध फैक्ट्री संचालन ना करने का प्रत्यावेदन सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में पुलिस का काला-कारनामा, खिला रही है जुआ.. वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप

याकूब कुरैशी ने इस प्रत्यावेदन में अपनी ही फैक्ट्री में ताला जड़ने की बात कहीं है। हालांकि प्राधिकरण जांच करेंगा कि हल्फनामे में दिए गए तथ्य सही है या फिर बसपा के पूर्व मंत्री प्रशासन की आंख में धूल झौंक कर अपना मीट प्लांट चला रहे है।
 

Published : 
  • 18 December 2018, 6:20 PM IST

Advertisement
Advertisement