Kisan Panchayat: मेरठ किसान पंचायत में बोलीं प्रियंका गांधी- किसान के हल और कांग्रेस के हाथ का रिश्ता कभी न टूटने वाला

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज पश्चिमी यूपी के मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित कर रहीं है। जानिये प्रियंका के संबोधन की खास बातें

Updated : 7 March 2021, 3:49 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज पश्चिमी यूपी के मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित किया। प्रियंका गांधी इससे पहले पश्चिमी यूपी के ही मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी किसान पंचायत को संबोधित कर चुकी हैं। आज वह मेरठ में सरधना के कैली गांव में जय जवान जय किसान महापंचायत को संबोधित करने पहुंची। प्रियंका गांधी रैली स्थल तक ट्रैक्टर में सवार होकर पहुंची। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य कई नेता भी मौजूद रहे। जानिये प्रियंका गांधी के  संबोधन की बड़ी बातें।

मेरठ में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान के हल और कांग्रेस के हाथ का रिश्ता कभी नहीं टूटने वाला है। भरोसे के बल पर ये रिश्ता उत्तरप्र देश के किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा। कांग्रेस हर मोर्चे पर किसानों के साथ खड़ी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए चाहे कितने भी साल लग जाएं, लेकिन कांग्रेस हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए चाहे 100 दिन लग जाए या फिर 100 साल कांग्रेस और किसान पीछे नहीं हटेंगे।

प्रियंका ने कहा कि जब तक मुझमें दम हैं, तब तक लडूंगी। इसके लिए चाहे 100 दिन हो या 100 साल हो। उन्होंने कहा कि राहुल ने संसद में किसानों की मौत का मुद्दा उठाया लेकिन किसानों की मौत पर पीएम मोदी, भाजपा और सरकार के सभी लोग सभी मौन रहे। संसद में कोई सत्ता पक्ष का खड़ा नहीं हुआ। किसानों का अपमान किया गया। आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर अपमान हुआ। 

उन्‍होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर की तरह गांव गांव आंदोलन कीजिए। जब जब आप संकट में होंगे कांग्रेस खड़ी होगी। दुख हो या सुख तब तब पहुंचेंगे। हम कर्जदार हैं आपके। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। जब तक मुझमें दम है तब तक लड़ूंगी साथ। 100 दिन चाहे 100 साल हो जाएं।

Published : 
  • 7 March 2021, 3:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement