हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को फिर एक झटका लग गया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष बरखा सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंपकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बरखा सिंह ने कहा कि इस्तीफा देने से पहले उन्होंने राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन से मिलने की कोशिश की थी लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और अजय माकन की कथनी करने में बहुत फर्क है।

बरखा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक साल से अजय माकन बदतमीजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक की नहीं है।
बरखा सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कांग्रेस के नेता दिल्ली में पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस में अंदर के हालात ठीक नहीं है। दो दिन पहले ही कांग्रेस के और वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
Published : 20 April 2017, 2:53 PM IST
Topics : अरविंदर सिंह इस्तीफा एमसीडी कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव दिल्ली नगर निगम बरखा सिंह बीजेपी सोनिया गांधी
No related posts found.