हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 नवंबर से नामांकन शुरू होगा। एमसीडी चुनाव के लिये 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 7 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे।
दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।
दिल्ली नगर निगम में कुल 250 सीटें हैं, जिसमें से 42 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित की गई है। इनमें (एससी) से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। बाकी 208 सीटों में से आधी सीटे यानी एक 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
दिल्ली के वोटर्स एप पर भी अपना नाम चेक कर सकेंगे।
Published : 4 November 2022, 4:18 PM IST
Topics : आयुक्त दिल्ली चुनाव नगर निगम चुनाव विजय देव
No related posts found.