हिंदी
मऊः कांग्रेस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल (Satyanarayan Patel) जनपद पहुंचे। बताया जा रहा है कि पटेल के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मऊ शहर के परदहा इलाके में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की कार्यशाला आयोजित की गई थीं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल पहुंचे थे।
वहीं भाषण के दौरान किसी बात को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सत्यनारायण पटेल ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामला शांत कराया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पार्टी के अंदर फूट भी निकलकर सामने आने लगी है।
Published : 20 January 2024, 7:36 PM IST
Topics : Congress Lok Sabha Election Satyanarayan Patel Workers Fight Workshop कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता मऊ लोकसभा चुनाव सत्यनारायण पटेल