हिंदी
मऊ: जनपद में शुक्रवार को हत्या (Murder) मामले में पुलिस (Police) द्वारा कार्रवाई (Action) न होने पर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। काफी संख्या में पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय (SP Office) के सामने हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने ग्रामीणों (Villager) को शांत करवाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मृतक परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक राकेश यादव मुस्कुरा गाँव (muskura Village) का निवासी था।

प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हत्या
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की शाम को मुस्कुरा गाँव निवासी राकेश यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। युवक का किसा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वारदात में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने एसपी आफिस का घेराव कर नारेबाजी की और युवक के हत्यारों को पकड़ने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गई।
पुलिस के बयान
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
स्टोरी अपडेट हो रही है...
Published : 30 August 2024, 4:07 PM IST
Topics : Mau SP Office villagers आफिस उत्तर प्रदेश एसपी ग्रामीण घेराव मऊ हत्या मामला
No related posts found.