हिंदी
मथुरा: कथावाचक प्रदीप के द्वारा राधारानी पर बयान देने के बाद वे आज अचानक बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर पहुंच गए। जहां उन्होंने दंडवत होकर माफी मांगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बरसाना पहुंचे प्रदीप मिश्रा ने कुछ दिन पहले राधा रानी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद वे बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर पहुंचे और दंडवत प्रमाण करते हुए माफी मांगी। वे करीब 5 मिनट तक बरसाना में रहे।
मंदिर से बाहर निकलने के बाद प्रदीप मिश्रा ने हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा ब्रजवासियों को बहुत बहुत बधाई। मैं राधा रानी के दर्शन करने के लिए यहां पधारा हूं।
आपको बताते चलें कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने अपनी एक कथा के दौरान कहा था कि राधाजी बरसाना में नहीं बल्कि रावल गांव की रहने वाली थी। बरसाना में उनके पिता की कचहरी थी। वहां पर वे साल में एक बार जाती थी।
उन्होंने आगे कहा कि साल में एक बार जाना यानि बरसाना। उन्होंने आगे राधा रानी की शादी को लेकर भी टिप्पणी की। जिसके बाद मथुरा सहित अन्य जगहों पर लोगों ने उनका विरोध किया था.
लोगों के विरोध के बीच प्रदीप मिश्रा की यह हरकत लोगों का गुस्सा शांत करने वाली है।
Published : 29 June 2024, 7:33 PM IST
No related posts found.