हिंदी
नई दिल्लीः भारत में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले समय में अपनी एक खास एसयूवी गाड़ी मार्केट में उतारने वाली है। जिससे अच्छी-अच्छी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है।
सुजुकी भारत में क्रेटा को टक्कर देने के लिए एक मिडसाइज एसयूवी बना रही है, जिसे खास तौर पर भारत के लिए तैयार किया जा रहा है। इन दिनों में भारत में एसयूवी सेगमेंट की काफी ज्यादा मांग है। नई एसयूवी में दमदार पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो पावरफुल हाईब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार सुजुकी की ये मिडसाइज एसयूवी S-Cross की जगह ले सकती है, जिसके लिए एक नई कार पर काम किया जा रहा है, जसका कोडनेम YFG रखा गया है और इसे 2023 के आसपास पेश किया जा सकता है। इस एसयूवी का उत्पादन 2022 से शुरू होगा, जिसे टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की कनार्टक यूनिट में तैयार किया जाएगा। वहीं भारत में यह पहली सुजुकी की कार होगी, जिसे टोयोटा भारत में बनाएगी।
टोयोटा के साथ साझेदारी के तहत, मारुति सुजुकी भारत में किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, निसान किक्स और एमजी हेक्टर जैसी एससयूवी के मुकाबले एक नई मिड साइज की एसयूवी लाने की अधिक संभावना होगी।
Published : 20 January 2021, 1:24 PM IST
No related posts found.