हिंदी
पुतिन ने चलाई Volga H50 (Source: Pinterest)
New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हाल ही में एक खास SUV की ड्राइविंग सीट पर देखा गया। पुतिन ने निजनी नोवगोरोड स्थित मशहूर गोर्की ऑटोमोटिव प्लांट के दौरे के दौरान Volga H50 को खुद चलाया। इसका वीडियो सामने आने के बाद यह SUV चर्चा में आ गई है। ऐसे में जानते हैं कि इस कार में क्या खास है, इसका इंजन कितना दमदार है और रूस में इसकी कीमत कितनी है।
रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने गोर्की ऑटोमोटिव प्लांट के दौरे के दौरान Volga H50 का जायजा लिया। कार चलाने से पहले उन्होंने इसके बारे में जानकारी भी ली और इसके बाद ड्राइविंग सीट पर बैठकर SUV को चलाया।
पुतिन के कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया है। आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों के काफिले में खास सुरक्षा वाली कारों का इस्तेमाल होता है, ऐसे में पुतिन का नई SUV को खुद चलाना लोगों के लिए खास आकर्षण का विषय बना।
पुतिन ने जिस गाड़ी को चलाया, वह Volga H50 SUV है। यह Volga ब्रांड की गाड़ी है, जिसका संबंध चीन की वाहन निर्माता कंपनी Geely से बताया गया है। SUV को आधुनिक डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाता है।
Volga H50 में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 238 हॉर्स पावर की ताकत और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। SUV में ऑल-व्हील ड्राइव यानी AWD तकनीक भी मिलती है। इससे कार को अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर पकड़ मिलने में मदद मिलती है।
Volga H50 में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट, LED DRL और फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कार में मसाज और मेमोरी फंक्शन वाली सीटें, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से SUV में ABS और EBD जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Jewar Road Accident: जेवर सड़क हादसे में महराजगंज के विकास की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
रूस में Volga H50 की कीमत 41.99 लाख रूबल बताई गई है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 46.59 लाख रुपये के बराबर है। हालांकि विदेशी मुद्रा की विनिमय दर में बदलाव के कारण भारतीय रुपये में इसकी कीमत बदल सकती है। पुतिन के इस SUV को चलाने के बाद Volga H50 की चर्चा रूस के साथ-साथ ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच भी तेज हो गई है।
Location : New Delhi
Published : 1 September 2026, 11:25 AM IST
Topics : car news Russia News SUV Vladimir Putin Volga H50