हिंदी
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में मराठी साइनबोर्ड न होने को लेकर कई दुकानों में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की शहरी इकाई के अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मनसे ने शुक्रवार को पुणे शहर के तिलक रोड और जे एम रोड सहित विभिन्न हिस्सों में कई दुकानों पर मराठी में साइनबोर्ड नहीं होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी दिखा।
आरोप है कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और बहुराष्ट्रीय ब्रांड का सामान बेचने वाली दुकानों सहित कई दुकानों के अंग्रेजी साइनबोर्ड तोड़ दिए।
अधिकारी ने बताया कि पार्टी की शहरी इकाई के अध्यक्ष साईनाथ सहित नौ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी सभा) और मुंबई पुलिस अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published : 2 December 2023, 3:34 PM IST
Topics : कार्यकर्ता तोड़फोड दुकान पुणे मराठी साइनबोर्ड महाराष्ट्र महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मामला दर्ज
No related posts found.