हिंदी
नई दिल्लीः देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनका ही कोट ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है- बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।
“Evil unchecked grows, evil tolerated poisons the whole system."
Remembering the wise words of Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary. pic.twitter.com/aEgHM7hx6T
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहर लाल नेहरू को याद किया, उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 27, 2021
बता दें कि 27 मई के ही दिन साल 1964 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हृदयाघात से निधन हो गया था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा है। उन्होंने करीब 17 साल तक देश की कमान संभाली थी।
Published : 27 May 2021, 11:20 AM IST
Topics : Congress First PM Rahul Gandhi Tribute to Jawaharlal Nehru कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री राहुल गांधी