हिंदी
पटना: बिहार में कुछ स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रदेश की राजधानी पटना में प्रशासन ने स्कूलों का समय घटा दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में बिहार में भीषण गर्मी पड़ेगी।
बढती गर्मी के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यहां सभी स्कूल संचालकों को स्कूल के समय में संशोधन करने और छात्रों को लू से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया।
पटना जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में पूर्वाह्न पौने बारह बजे के बाद सभी कक्षाओं (नर्सरी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश 15 अप्रैल से प्रभावी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गया, रोहतास, जमुई, औरंगाबाद और खगड़िया में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.3 , 41.2, 40.8, 40.7 और 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा ।
Published : 14 April 2023, 3:51 PM IST
Topics : bihar Patna summer Wather Update तापमान पटना बिहार भीषण गर्मी स्कूल