Jammu Kashmir: मनोज सिन्हा ने ली जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 August 2020, 4:16 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मनोज सिन्हा ने शुक्रवार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता शपथ ले ली है। उन्हें जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने उपराज्यपाल की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें.. मनोज सिन्हा दिल्ली के अपने आवास से जम्मू के लिये रवाना, संभालेंगे नई जिम्मेदारी, जानिये उनके बारे में 

मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के दूसरे राज्यपाल होंगे। पहले राज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू ने 5 अगस्त को अचानक अपने पदे से इस्तीफा दे दिया था। कल ही मुर्मू को सीएजी बनाया गया है।

मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का पद संभालने के लिये कल ही दिल्ली से रवाना हुए। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था।

इससे पहले मनोज सिन्हा की गिनती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेताओं में की जाती रही है। मनोज सिन्हा युवावस्था और एक छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं। बीएचयू छात्रसंघ अध्यक्ष से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत करने वाले मनोज सिन्हा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबियों में होती है। आरएसएस के दिनों से ही पीएम मोदी के साथ उनके करीबी संबंध रहे हैं।