हिंदी
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महानुभाव डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में देश के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनकी पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए अंतिम सफर के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। 11:35 पर अंत्येष्टि की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की सूचना है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार देशभर से दिग्गज नेता भारत के पूर्व पीएम को नमन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाला है। कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पूर्व पीएम को अंतिम श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ उमड़ रही है। देखिये कांग्रेस मुख्यालय से डाइनामाइट न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता मनोज टिबड़ेवाल आकाश की यह… pic.twitter.com/YCQyuWUJPn
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे।
वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था।
नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास मोतीलाल नेहरू मार्ग से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय ले जाने की तैयारियां की जा रही, जहां आम जनता पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेगी।#ManmohanSingh #Congress @INCIndia pic.twitter.com/da0ULkbXXu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
Published : 28 December 2024, 10:59 AM IST
Topics : HindiNews Last Rite Manmohan Singh ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi President Prime Minister TrendingNews Vice President